Thursday, 22 July 2021

Balcony Birding!

बालकनी से पक्षी अवलोकन


मानव अपनी व्यस्त दिन चर्या  में कई बार अपने आस-पास रहने वाले रंगीन और रहस्यमय पक्षियों  की ओर  देखना भूल जाता है। वाहनों की कोलाहल में कोयल की मीठी कूक सुनती तो है परन्तु रुक कर उसके मधुर गान का आनंद नहीं ले पाते ।  इस बार हर वर्ष की तरह बसंत के आते ही सेमल के ऊंचे वृक्षों पर गहरे लाल रंग के फूल खिलने लगे और फूलों का रस पीने के लिए भौरे, तितलियाँ तथा अनेकों पक्षी वृक्षों को सुसज्जित करने लगे । D:\balcony birding\DSCN3514.JPG

प्रकृति हर वर्ष की तरह अपनी क्रिया में लीन थी, कहीं वृक्षों पर नई कोपले फूट रही थी तो कही पीपल पत्ते बिखेर रहा था। छोटा बसंत पक्षी अपनी लाल-पीली कलगी और लाल कंठ को दमकाता मनो बसंत राग का रियाज़ कर अपने साथी के संग प्रेम आलाप कर रहा हो।     

  परन्तु कुछ तो अलग था इस बार, वातावरण में एक चुप्पी सी थी । वायुयान और सड़को के वाहन सब रुक गए। बड़े बसंत पक्षी की टुक-टुक का स्वर इस चुपी में सरे वातावरण में गूंजने लगा।   कोरोना बीमारी के कारण बहुत सारे मानव अपनी दौड़ धूप छोड़ अपने घरो में  बैठ गए। घर रहने पर अपने घरों की बालकनी और छज्जो से प्रकृति का खिलना एक नई दृष्टि से देखने लगे।  


D:\balcony birding\DSCN8484.JPG

 सुबह आँख खुलने से पहले ही मुझे एक पक्षी का मधुर गान सुनिई दिया, उठी तो अभी अँधेरा था,मैं मन में विचार करने लगी की प्रभात की इस बेला में कौन सा पक्षी गा रहा ? उज्जला होते ही बालकनी से देखा की  गुलमोहर के डाल पर  दयाल पक्षी कुछ नया गान गा रहा था। हर दिन एक नया राग ? दयाल तो पक्षियों में किसी तानसेन से  काम नहीं । प्रेम आलाप में वह मादा को लुभाने के लिए नित नया गान सुनाता है।  


चाय बना कर मैं अपनी दूरबीन तथा कैमरा ले कर बालकनी  में बैठ गयी। सोचा की समाचार पत्र पढने की जगह आज पक्षियों का अवलोकन किया जाये। मेरे घर के सामने सड़क पार बगीचे में जामुन, नीम, अमलतास, शहतूत तथा पीपल के कुछ वृक्ष  है।  पीपल के पेड़ के फुगे पर एक गुलदुम बुलबुल बैठे अपनी चोंच से अपने पंख साफ़ कर रही थी मानो सुबह उठ सवर कर कहीं जाने की तैयारी में हो।  तभी पास की डाल पर हरियल अपने धीमे स्वर में ऐसे लगा की बुलबुल को कुछ पूछ रहा हो,"क्या हाल है बहना आज कहा की तैयारी है?" पंख हिला कर बुलबुल ने कुछ कहा और उड़ गयी, हरियल अपनी ही धुन में कुछ गुनगुनाता रहा।  तभी अमलतास के पेड़ पर कुछ हल चल दिखाई दी, यहाँ पर पीले रंग की छोटी सी चिड़ियों की टोली डाल- डाल पर फुदक- फुदक कर कीट कीटाणु खा रहीं थी। दूरबीन से देखने से पता चला की यह तो पूर्वी बबुना है।  जब तक मैं कैमरा उठती तब तक वह अमलताश से नीम, नीम से जामुन ओर फिर आगे निकल गयीं ।  उसी समय चिररर की आवाज हुई तो देखा की नीम के तने पर कालपुठ आंगरा  कठफोड़ा आ कर बैठ गया।  वह तने पर अपनी चोंच से  बार- बार ठोक रहा था । वह शायद  अपने घोसले के लिए छेद बनाने की सही जगह तलाश रहा था? बहुत देर तक कठफोड़ा नीम के तने पर गोल-गोल घूम नीचे से ऊपर विश्लेषण करता रहा। तभी नीम के नीचे  बहुत चहल- पहल दिखाई दी, देखा तो जंगल चरखी का एक समूह उछल कूद कर रहा था।  जंगल चरखी को सात भाई भी कहा जाता है क्योकिं यह हरदम एक सयुक्त परिवार के तरह मिल जुल कर ही रहते हैं  । इस समय भी शायद  वह सब मिल जुल कर कुछ खाना बटोर रहें थे ओर साथ ही साथ उनकी बात- चीत चल रही थी। D:\balcony birding\DSCN9795.JPG


D:\balcony birding\Black-rumped Flameback 1.jpg

    बसंत में खिले रंग-बिरंगे फूल हर जीव को आकर्षित करते हैं। कभी चमकती बैगुनी शकरखोरा तेजी से आ कर हेलिकॉप्टर के जैसे फूल पर मंडराती है और अपनी पैनी चोंच से रस का सेवन करती है तो कभी तितलियाँ कोमलता से फूल के रस का चयन । बैगुनी शकरखोरा की मादा और नर शकरखोरा रंग में बिलकुल अलग दिखते हैं । पक्षियों में कई बार नर और मादा के रंग भिन्न होते है। नर के पखं मादा को लुभाने के लिए रगों से भरपूर अत्याधिक आकर्षक होते हैं ।  मादा अण्डे देती है, उन्हें सेकती है। अन्य  शिकारी जीवों  कि दृष्टि उनके घोसंले पर ना पडे,  शायद इसी कारण से सृष्टि रचयिता ने मादा को सादगी प्रदान की होगी? D:\balcony birding\DSCN9733.JPG

तभी दूर कहीं अम्बुवा की बोर पर कोयल की कूक सुनाई दी मानो बसंत का  स्वागत कर रही हो, अब मैं उसको देखने की उत्सुकता से अगले दिन से हर रोज  बालकनी में समय बिताने लगी। लाल कोकयिया, सामान्य दरजी, सामान्य भुजंगा, कोयल, कौआ, कबूतर, छोटा फाख्ता, देसी मैना,अबलकी मैना, पुहय्या,  आदि हर सुबह अपनी खेल क्रियाओं को दिखा कर मेरा मनोरंजन करने लगे ।

कुछ ही दिनों में  पीपल के पत्ते गिर गये और फल आने लगे ।  फलो से आकर्षित हो बहुत प्रकार के पक्षी फलो का सेवन करने के लिए पीपल पर दिखने लगे । धनेष,सिपाही बुलबुल, लहबर तोता,  हीरेमन तोते आदि । अरे!  यहाँ तो गुलाबी मैना की टोली भी पहुँच गई । कुछ दिनों  तक हर  सुबह उनकी चहचहाट से मन खुश हो उठता रहा । पीपल की अनजीर और शहतूत खा कर यह प्रवासी गुलाबी मैना समुंद्र पार अपने धर तक की लम्बी यात्रा कि तैयारी कर रहीं थी। क्या रहस्यमय दुनिया है इन पक्षियों की? बालकनी से ही मानों मैंने  एक नई दुनिया की झलक देख ली । इन पक्षियों को देख मुझे बहुत आनंद मिला और बहुत कुछ सीखने को । D:\balcony birding\ROSIES16.jpg

परन्तु  बचपन में हमारे घरों में खेलने वाली गौरैया  की बहुत याद आई । इनसान विकास की दौड़ में क्या अपनो से ही दूर हो चला 


3 comments:

  1. Great to see you write in Hindi.

    ReplyDelete
  2. Beautiful experience from the home.

    ReplyDelete
  3. बहुत खूब लिखा है, आशा है कि आगे चलकर आप से हिंदी में ढेर सारे लेख पढ़ने को मिलेंगे

    ReplyDelete