हम भगवन नहीं है !
पक्षी और जानवर को खाना खिलाना पुण्य का काम है। पहली रोटी गाय को, दूसरे रोटी पक्षी को …..यह सोच तो बहुत सही है। यह हमें सिखाती है कि हम अपने सिवाय औरों की भी सोचें । उन्हें दुःख न पहुँचायें । पर जब ऐसी बातें अंधविश्वास बन जाये तो यह पुण्य पाप में बदल जाता है। पहले समय में घर में गाय रखते थे और पहली रोटी उसे देते थे, कुत्ते को और पक्षी को भी थोड़ा सा दे दिया जाता था। परन्तु अब शहरों का रूप बदल गया है न घर-आंगन में गाय है न घर की मुंडेर पर गौरैया।
परन्तु यह अन्धविश्वास और भी ज्यादा बढ़़ गया है। पहले समय में कुछ दाने पक्षियों को डालते थे । उन दिनों जनसंख्या कम थी और खिलने वाले और भी कम। उन दिनों अनाज बड़ी मुश्किल से खाने को पूरा होता था उसमें से थोड़ा मिल बाँट कर खा लिया करते थे।
पहले केवल नवाब लोग कबूतर-बाज़ी करते थे और कबूतर को दाना डालते थे। इतने अधिक कबूतरों के नज़ारे केवल पुरानी दिल्ली में देखने को मिलते थे परन्तु अब तो जैसे पूरी दिल्ली कबूतरखाना बन गई है। अब जिसे देखो वो पुण्य कामा कर रहा है या नवाब बन बैठा है।
कुछ असर फिल्मों का भी है। अमरीष पूरी ने (डी डी अल जे ) कबूतरों को दाना डाला तो फिर शारुख खान ने अमरीष पूरी को ...तो हम कुछ कम हैं क्या ? हिन्दी की कई फिल्मों मे लंदन के ट्राफलगर स्कवयेर में कबूतरों को दाना चुगते दर्शाया तो हम क्यों पीछे रहें? दिल्ली के हर चौराहे को ट्राफलगर स्क्वायर ना बना दे?
परन्तु किसी ने यह तो बताया नहीं की ट्रफलगर स्कवयेर या फिर लंदन में कहीं भी दाना डालने पर कई वर्षो से प्रतिबंध है और दाना डालने पर बहुत भारी फाईन होता है । यह इसलिए कि कबूतरों की संख्या इतनी बढ़ गयी थी कि वह इन्सानो में सांस की कई बीमारियों का कारण बने और घरों-इमारतों को बेहिसाब नुकसान पहुंचा रहे थे । आहार-शृंखला एक प्राकृतिक नियम है और उसी के चलते भगवन ने हर पशु - पक्षी को अपना खाना ढूँढने की क्षमता दी है ।
परन्तु हम कोई भगवन से कम है ? हम खाना नहीं देंगें तो वो भूखे ना मर जाएंगे । अरे ! उनको क्यों निकम्मा कर रहे हो भाई ? खुद तो फ़ास्ट-फ़ूड खाते हो उनको भी बिगाड़ रहे हो। मैदे की ब्रेड , कुरकुरे, तले हुए नमकीन और दाना ...वाह! क्या बात है! कीट - कीटाणु अब वो क्यों ढूँढेगे? कीट- कीटाणु को कौन संयम में रखेगा ? क्या पशु-पक्षियों की एक ही जाति को बढ़ावा देना सही है? क्या इस से असन्तुलन नहीं हो रहा? जो खाना डाला जा रहा है उस से कबूतरों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ मे चूहे- गिलहरी के भी मजे हो रहे है और वह भी दिन दुनी- रात चौगुनी के हिसाब से बढ़़ ते चले जा रहे है।
कुछ विचार करे।।।।।।।
---शोभिता अस्थाना
No comments:
Post a Comment